फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagma's dreams were shattered by fraudsters.

Maharajganj News: जालसाजों ने तोड़ दिए नगमा के सपने

Sat, 11 Oct 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nagma's dreams were shattered by fraudsters.
वर्दी में परिवार के साथ नगमा।
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव डोमा कांटी की रहने वाली 12वीं की छात्रा एनसीसी कैडेट नगमा जालसाजों के झांसे में फंसकर उलझ गई थी। क्योंकि वह सेना भर्ती की प्रक्रियाओं से अंजान थी। उसने सोचा था कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के साथ ही पिता के कंधों से बोझ को हल्का करेगी लेकिन उसके सपने जालसाजों ने तोड़ दिए।
विज्ञापन

जालसाजों की करतूत उजागर होने के बाद पीड़ित नगमा काफी मानसिक तनाव से गुजर रही है। हालांकि पुलिस मामले में जालसाज की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सेना में नौकरी पाने की चाहत में जालसाजों के झांसे में फंसी नगमा भले ही एनसीसी कैडेट है लेकिन वह सेना भर्ती की प्रक्रियाओं से अंजान थी। वह जालसाजों की ओर से चंद दिनों में दी गई सेना की ट्रेनिंग और वर्दी को हकीकत समझ बैठी थी। विगत छह अक्तूबर को बेटी नगमा को सेना की वर्दी में देख परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल था लेकिन वहीं अब सच्चाई उजागर होने के बाद लोग कई तरह का सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित नगमा ने कहा कि उसके घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। पिता और मां मजदूरी कर उन्हें पढ़ाने के साथ ही परिवार का खर्च को चलाते हैं। ऐसे में वह पिता के कंधों का बोझ हल्का कर एनसीसी के जरिए सेना में भर्ती होकर देश की सेवा भी करना चाहती थी लेकिन वह जालसाजों के झांसे में आ गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। आरोपियों के लोकेशन पता कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed