फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagesh of Jammu defeated Ravindra of Farenda.

Maharajganj News: जम्मू के नागेश ने फरेंदा के रविन्द्र को पटका

Sat, 11 Oct 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Nagesh of Jammu defeated Ravindra of Farenda.
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि9
निचलौल। क्षेत्र के बलहीखोर गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में जम्मू के नागेश ने फरेंदा के रवींद्र को पटकनी देकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में जिले के अलावा गैर जनपदों और बिहार के पहलवानों ने भी दांव-पेंच दिखाए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विनय कुमार चौबे रहे। जबकि प्रतियोगिता की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नागेश्वर सिंह ने की। प्रतियोगिता में अधिकांश मुकाबला पहलवानों के बीच बराबरी पर रहा। अंतिम मुकाबला नागेश और रविंद्र के बीच काफी दिलचस्प रहा। दोनों पहलवानों के बीच दाव-पेंच देख दर्शकों ने उनकी जमकर सराहना की। अंत में पहलवानों को पुरस्कार भी दिए गए। वहीं विजेता पहलवानों को ग्रामीणों ने भी इनाम दिए, जिसे पहलवानों ने स्वीकार किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमरनाथ चौबे और राकेश यादव ने की। संचालन मनोज सिंह कर रहे थे। इस दौरान भोले यादव, कृष्ण मोहन तिवारी, मंगरू चौधरी, नूर लैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed