फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagar Panchayat Brijmanganj will spend Rs 12 lakh to promote cleanliness.

Maharajganj News: 12 लाख खर्च कर स्वच्छता को प्रोत्साहित करेगा नगर पंचायत बृजमनगंज

Wed, 12 Nov 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Brijmanganj will spend Rs 12 lakh to promote cleanliness.
नगर पंचायत प्रशासन ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन


महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गार्बेज फ्री सिटी (कचरा मुक्त नगर) के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 12 लाख रुपये खर्च ठेला, कूड़ेदान जरूरत की अन्य सामग्री खरीदी जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बृजमनगंज में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। नगर के सभी वार्डों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। नगर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की सुविधा को और मजबूत किया जाएगा। हर वार्ड में कचरा संग्रहण वाहन संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इस प्रणाली से न केवल स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि नगर पंचायत के लिए आय का नया स्रोत भी विकसित होगा। जैविक खाद को स्थानीय किसानों और उद्यान विभाग को उपलब्ध कराया जा सकेगा। नगर को गार्बेज फ्री बनाने में नागरिकों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण होगी। नगर पंचायत के सभी वार्डों में हरे और नीले डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। हरे डस्टबिन में गीला कचरा और नीले डस्टबिन में सूखा कचरा डालने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। हर वार्ड में सफाई कर्मियों की विशेष टीम गठित की जाएगी, जो नियमित रूप से कचरा संग्रहण का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

नगर की स्वच्छता व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने के बाद बृजमनगंज को कचरा मुक्त नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
-सुरभि मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बृजमनगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed