फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mutilated body of youth found on railway track

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

Wed, 05 Aug 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body of youth found on railway track
मार्च 2027 में तय थी रवि की शादी, देर शाम किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम खर्चौली निवासी युवक का शव घुघली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मंगलवार को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, खर्चौली निवासी रवि कुमार (22) पुत्र विंदेश्वरी करीब एक सप्ताह पहले अपनी बड़ी बहन के घर घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम भूअना भुवनी गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह रेलवे स्टेशन जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, मृत युवक की अगले साल मार्च महीने में शादी तय थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे शव गांव खर्चौली पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद बारोहिया नगर पटरी स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय ने बताया कि घटना स्थल अन्य थाना से संबंधित है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। अब तक किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed