फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mushrooms are giving competition to chicken and mutton in the New Year celebrations.

Maharajganj News: नए वर्ष के जश्न में चिकन-मटन को टक्कर दे रहा मशरूम

Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mushrooms are giving competition to chicken and mutton in the New Year celebrations.
महराजगंज। 2025 की विदाई के साथ 2026 के स्वागत के जश्न की तैयारी जोरों पर है। सर्दी की अधिकता ने इसमें इजाफा किया है क्योंकि खानपान के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नए साल के जश्न के लिए स्थानीय होटल व रेस्टोरेंट विशेष डिश का इंतजाम कर रहे हैं जबकि युवाओं की तैयारी खुद ही व्यंजन तैयार कराने की है। नॉनवेज पसंद करने वाले लोग चिकन-मटन के साथ नए वर्ष के स्वागत की तैयारी है तो शाकाहारी मशरूम को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन

नए वर्ष के जश्न में जिले का बटन मशरूम चिकन व मटन को टक्कर देता नजर आ रहा है। कारण कि नया साल बृहस्पतिवार को शुरू हो रहा है। कई लोग बृहस्पतिवार को नॉनवेज खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में जिले में बटन मशरूम का बेहतर उत्पादन व घटा दाम उत्पादकों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का बटन मशरूम मशहूर : जनपद के बटन मशरूम की डिमांड आसपास के जनपदों से ही नहीं नेपाल के भैरहवां, लुंबिनी व रूपनदेही तक है। बागापार के प्रगतिशील किसानों की मानें तो बुधवार व बृहस्पतिवार को लगभग 15 क्विंटल से अधिक मशरूम के आर्डर मिले हैं जिसमें पांच क्विंटल आर्डर नेपाल से मिला है। कारोबारी खुद उठान के लिए आते हैं।

होटल परोसेंगे विशेष मशरूम डिश : स्थानीय होटल संचालक लक्ष्मण ने बताया कि नया साल बृहस्पतिवार को शुरू हो रहा। ऐसे में उनके रेस्टोरेंट शेफ ने चिकन मटन कम करते हुए बटन क्रीमी मशरूम, चिकन मशरूम कोरमा, चिली मशरूम पकौड़ा, मशरूम पुलाव जैसी डिश परोसने की तैयारी की है। इसके लिए ताजा बटन मशरूम आर्डर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed