फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Municipality will set up oxygen plant

नगर पालिका लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Municipality will set up oxygen plant
नगर पालिका लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड-19 के संकट को देखते हुए सोमवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछली कार्रवाई की पुष्टि के बाद नगर पालिका क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एल टू कोविड हॉस्पिटल (महिला चिकित्सालय) में ऑक्सीजन कंसेटेटर लगाने पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रकट की।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना से संघर्ष कर रहा है। 135 करोड़ की आबादी वाले देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सीमित संसाधन व सीमित चिकित्सा सुविधा के बाद भी देशवासियों के अथक सहयोग से कोरोना पर काबू करने का प्रयास जारी है। ऐसे संकट के समय नगरपालिका की ओर से एल टू कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन कंसेटेटर लगवाने का निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि कोविड महामारी से नपद भी अछूता नहीं है। ऐसे में ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने का निर्णय नगर पालिका ने लिया है। इस उपकरण के लिए एलएमओ की आवश्यकता नहीं होगी, विद्युत से चलने वाले ऑक्सीजन कंसेटेटर पर अपनी सहमति नगर वालिका बोर्ड ने दी। इस दौरान सभासद आकाश श्रीवास्तव, प्रदीप गौड़, डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ल, शशिकला शुक्ल, लालजी गुप्ता, श्याम नारायण यादव, महेंद्र गुप्ता, बंटी यादव, रामप्रीत, शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed