फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Municipality president nephew shot dead accused absconding

महराजगंज: नगर पालिका अध्यक्ष के भांजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Tue, 22 Mar 2022 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2022 10:37 AM IST
सार

एसपी प्रदीप ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या किन कारणों से हुई है, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Municipality president nephew shot dead accused absconding
गौरव जायसवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज शहर के चिऊरहा मोहल्ले में सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे गौरव जायसवाल (35) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एसपी प्रदीप गुप्ता समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। घटना के बाद नाराज परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के भांजे गौरव जायसवाल सोमवार देर रात चिऊरहा मोहल्ले में गए थे। वहां शराब की दुकान के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि गौरव की मनबढ़ युवकों ने गोली मारकर हत्या की दी। गोली लगने के बाद गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की हैं। मृत युवक भाजयुमो का जिला कार्य समिति का सदस्य भी बताया जा रहा है। सदर कोतवाल रवि राय, नगर चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह समेत पुलिस टीम जांच में जुट गई है। एसपी प्रदीप ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या किन कारणों से हुई है, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed