फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MST counter printer is out of order, causing inconvenience to passengers

Maharajganj News: एमएसटी काउंटर का प्रिंटर खराब, यात्री हो रहे परेशान

Sat, 06 Dec 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
MST counter printer is out of order, causing inconvenience to passengers
महराजगंज। परिवहन निगम के महराजगंज डिपो में पिछले चार दिन से यात्रियों को एमएसटी सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एमएसटी रिन्युअल कराने या नई बनवाने आए यात्रियों को असुविधा झेलने पड़ रही है। एमएसटी नहीं बनने से यात्रियों को सामान्य यात्रा करनी पड़ रही है। इससे उनकी जेब ढीली हो रही है। कारण की एमएसटी से यात्रा करने पर कम किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में नियमित यात्रा करने वाले यात्री किराये में छूट के लिए एमएसटी का उपयोग करते हैं। एमएसटी सुविधा नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी रहती है क्योंकि एक माह के यात्रा शुल्क की जगह यात्रियों को सिर्फ 18 दिन का किराया ही देना होता है। डिपो पर एमएसटी के लिए अलग काउंटर बना है लेकिन पिछले चार दिन से काउंटर का प्रिंटर खराब होने के कारण काउंटर पर कोई भी कर्मी नहीं तैनात है। ऐसे में एमएसटी रिन्युअल कराने या नया बनवाने आए यात्रियों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed