फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MP Sports Competition: Shekhar gets first place in 100 meter race

सांसद खेल स्पर्धा : सौ मीटर की दौड़ में शेखर को पहला स्थान

Mon, 10 Nov 2025 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Competition: Shekhar gets first place in 100 meter race
भिटौली में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। 
महराजगंज। जनपद में सांसद खेल प्रतियोगिता का तीसरा चरण रविवार को संपन्न हुआ। ब्लाॅक स्तरीय स्पर्धाओं में दौड़, कबड्डी व अन्य खेल आयोजित हुए, अंकों के जरिए विजेता और उपविजेता चुने गए। बृजमनगंज ब्लाॅक में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान, आदर्श इंटर कॉलेज परसौना कोल्हुई खेल मैदान, घुघली में डीएवी नारंग कॉलेज एवं शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में शेखर सैनी प्रथम, परमेश्वर तिवारी द्वितीय और राजेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 200 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में परमेश्वर तिवारी ने प्रथम, शिवम द्वितीय और अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा महाराजगंज के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि घुघली डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजन हुआ। कब्ड्डी स्पर्धा में टीडी मेमोरियल व बेलवा टीकर विजेता बने। सीनियर बालक कबड्डी में मेमोरियल को 18 और सुख पट्टी को 16 अंक मिले। रेफरी गयासुद्दीन ने टीडी मेमोरियल की टीम को विजेता घोषित किया। खेल के अंतिम क्षणों में टीडी मेमोरियल की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। जूनियर बालक कबड्डी में बेलवा टीकर ने घुघली को बड़े अंतर से हराया। टीकर को 18 अंक तो घुघली के हिस्से में सिर्फ 4 अंक आए। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed