{"_id":"694851b800c97a28890f3b9e","slug":"mp-sports-competition-farenda-became-champion-by-tiebreaker-maharajganj-news-c-206-1-go11002-167292-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल स्पर्धा : टाइब्रेकर से फरेंदा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल स्पर्धा : टाइब्रेकर से फरेंदा बना चैंपियन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के जिला स्तरीय आयोजन में रविवार को फुटबॉल की स्पर्धा आयोजित हुई। इसमें जूनियर वर्ग की विजेता जहां सदर की टीम रही वहीं सीनियर वर्ग में ट्राई ब्रेकर के जरिये फरेंदा ने खिताब पर कब्जा किया।
सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन भी खराब मौसम के कारण दोपहर दो बजे के बाद शुरू हो सकी। सांसद खेल स्पर्धा के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह की देखरेख में फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन हुआ। पहली जूनियर वर्ग स्पर्धा पनियरा व सिसवां के बीच हुई जिसमें 1-0 से ने जीत दर्ज की। अगले राउंड में पनियरा ने मिठौरा को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां सदर की टीम से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। सीनियर वर्ग में फरेंदा ने जहदा को 4-3 से हराया तो अगले राउंड में सिसवां को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में महराजगंज सदर से फरेंदा की भिडंत हुई और दो मैच बराबरी पर छूटा। आखिर में ट्राइबेकर नियम के तहत फरेंदा ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम को पुरस्कार मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने दिया। आसिफ एकबात, दुर्गेश, अमित कन्नौजिया, सुनील कुमार मौजूद रहे।