फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mourning in a house filled with wedding joy, father and son's funeral procession precedes daughter's wedding procession.

Maharajganj News: शादी की खुशियों वाले घर में मातम, बेटी की डोली से पहले पिता-पुत्र की उठी अर्थी

Mon, 09 Feb 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mourning in a house filled with wedding joy, father and son's funeral procession precedes daughter's wedding procession.
महराजगंज। सिसवा नगर के विवेकानंद नगर के राजू रौनियार व उनके बेटे हरिश्चंद्र रौनियार की दुर्घटना में मौत ने सबको झकझोकर कर रख दिया है। शादी की खुशियों वाले घर में मातम छा गया है। बेटी की डोली से पहले पिता-पुत्र की अर्थी उठ गई। परिजन गम के समंदर में डूब गए हैं।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर के रहने वाले राजू रौनियार तिनका-तिकना जोड़कर बेटी की शादी का अरमान संजोए थे। उनका बेटा हरिश्चंद्र रौनियार भी हंसी खुशी पापा के साथ बाइक से नियंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकला पड़ा। परंपरा के अनुसार, पहला कार्ड देव स्थान पर दिया जाता है। ऐसे में पिता पुत्र बउरहवा बाबा मंदिर जा रहे थे। घर निकलने के दौरान सुनीता ने कहा था की पापा ठंड बढ़ गई। घर जल्दी आइएगा। घर के सभी लोग हंसी खुशी तैयारी में जुटे थे। अचानक एक संदेश आया। इससे खुशियां मातम में बदल गई। बेटी सुनीता की शादी के लिए ठेला चला कर और दुकान पर नौकरी करके रकम अर्जित किया था। शादी से 16 दिन पहले ही पिता पुत्र दोनों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

राजू रौनियार के छोटा पुत्र महेश रौनियार ने बताया कि उनकी बहन की शादी महराजगंज जनपद के पड़री खुर्द निवासी बैजनाथ रौनियार के पुत्र नितेश रौनियार से 24 फरवरी को शादी तय थी। शादी की तैयारियां की जा रही थी। निमंत्रण पत्र छप के आ गया था। पहला निमंत्रण देव स्थान पर देने के परंपरा के अनुसार पिता और बड़ा भाई रविवार सुबह बाइक से बउरहवा बाबा मंदिर जा रहे थे। घुघली की ओर से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश ने बताया कि पिता जिंदगी भर पल्लेदारी और ठेला चला कर दो भाईयों और एक बहन का पालन पोषण किया था। बहन की शादी लिए तैयारी चल रही थी। 24 फरवरी को बरात आनी थी। इस बातों को कहते हुए महेश फफक पडे़े। उन्होंने बताया की कुछ समझ में नहीं आ रहा की क्या किया जाय। उधर, घटना की जानकारी होते ही रिश्तेदार व शुभचिंतकों का जमावड़ा गया। सभी एक दुसरे का ढांढस बंधाते रहे। पिता पुत्र की एक साथ मौत घटना से हर कोई गमगीन नजर आया।

मृतक युवक की मां रीता देवी रोते-राेते बेहोश हो रहीं हैं। उनको परिजन समझा रहे थे। वह सिसकते हुए एक बात कह रहीं थी की यह क्या हो गया। हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई। आस पास की महिलाएं उनको सांत्वना दे रहीं थीं। उनका रोना देखकर वहां मौजूद हर किसी के आंसू छलक पडे़। उधर, घटना के बाद चालक पुलिस की हिरासत में है। मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed