{"_id":"6a5544aae5e92f21c2079e32","slug":"motorcyclist-falls-while-trying-to-save-a-drunk-man-four-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181174-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराबी को बचाने में गिरा बाइक सवार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराबी को बचाने में गिरा बाइक सवार, चार घायल
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी के सामने सोमवार शाम करीब चार बजे शराबी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान बाइक पर सवार पांच वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पनेवा पनेई निवासी तौसीफ (27) अपनी पत्नी रुबीना (26), सास सदीफुन निशा और पांच वर्षीय बेटी सालेहा खातून को लेकर बरगदही मजार पर गया था। वापस घर लौटते समय परतावल चौकी के पास पहुंचा था कि कोटवा निवासी कलीमुल्लाह उर्फ कल्ला (62) अचानक सड़क पर आ गया।
सामने अचानक उसके आ जाने से तौसीफ अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में पांच वर्षीय सालेहा खातून के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं रुबीना और सदीकुन निशा को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कलीमुल्लाह अत्यधिक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद