फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Motivating the employees to perform their duties

Maharajganj News: कार्मिकों को दायित्वों के निर्वहन के किया प्रेरित

Wed, 03 Jun 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Motivating the employees to perform their duties
- डीआईजी ने एसएसबी 22वीं वाहिनी का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार को क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर के उप महानिरीक्षक दीपक बरनवाल ने 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का भ्रमण किया। इस दौरान कार्मिकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान जवानों द्वारा उप महानिरीक्षक को सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने वाहिनी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। उन्होंने वाहिनी परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों और महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही वाहिनी चिकित्सालय सहित अन्य अधोसंरचनाओं की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं एवं रख-रखाव की समीक्षा की।
विज्ञापन




इस दौरान वाहिनी की ओर से एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सीमा प्रबंधन, परिचालन गतिविधियों, प्रशिक्षण, प्रशासनिक कार्यों, नागरिक कल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण के अंतिम चरण में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्मिकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और व्यावसायिक दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जवानों की समस्याओं और सुझावों को सुनकर उनके त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed