फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mothers keep Halashti fast

संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत

Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mothers keep Halashti fast
विश्मिल नगर मोहल्ले में हलषष्ठी की कथा सुनतीं महिलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत
विज्ञापन

महिलाओं ने छठ माता का चित्र बनाकर सिद्धविनायक गणेश व माता गौरी का किया पूजन भगवान कृष्ण के बड़े भाई श्री बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है यह पर्व
महराजगंज। माताओं ने हलषष्ठी व्रत संतान की लंबी आयु की प्राप्ति के लिए रखा। माताओं ने पूजन के स्थान पर दीवार पर छठ माता का चित्र बनाकर सिद्ध विनायक गणेश और माता गौरी का पूजन किया। वहीं, हल षष्ठी की कथा सुनकर संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि हलषष्ठी पर्व करने से हलधर धारी भगवान बलदाऊ उनके पुत्रों को लंबी आयु प्रदान करते हैं। यह पर्व भगवान कृष्ण के बड़े भाई श्री बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शहर के राजीव नगर मोहल्ले में महिलाओं ने एक स्थान पर एकत्र होकर पूजा की। लोहिया नगर, जय प्रकाश नगर समेत अन्य मोहल्लों में महिलाओं ने पूजा कर संतान की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिर्विद आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को हलषष्ठी धूमधाम से मनाया गया। परंपरा के अनुसार कुछ स्थानों पर हल षष्ठी को हलछठ या ललही छठ के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि हलषष्ठी व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत को विधि-विधान से करने से संतान, आयु, बल ,बुद्धि, पराक्रम की वृद्धि होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed