{"_id":"6a3edf32decaee01ea0e0a2a","slug":"mother-in-law-also-arrested-in-married-womans-death-mother-in-law-also-arrested-in-married-womans-death-casecase-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-179993-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में सास भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में सास भी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिठौरा। थाना चौक क्षेत्र के ग्राम धर्मौली में विवाहिता फूलमती (35) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सास उर्मिला को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस का आरोप है कि सास ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया था। कुछ दिन पहले फूलमती का शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में जामुन के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला था। मौके पर पहुंची थाना चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ लेकिन मृतका के मायके पक्ष ने इसे संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
मृतका की मां चंद्रावती, पत्नी स्वर्गीय दयाराम, निवासी ग्राम कठहा टोला रामपुरवा, थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर ने थाना चौक में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति इंद्रजीत, ससुर राजाराम तथा अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। संवाद