{"_id":"66e4426caad7ee307704e790","slug":"mother-dies-son-injured-after-being-hit-by-pickup-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131242-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल
Fri, 13 Sep 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र के बंगला चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा नौसागर टोला हरजनपुर निवासी शकुंतला देवी (45) शुक्रवार को अपने बेटे रवि के साथ बाइक से बाजार करने बंगला चौराहा पर जा रही थी। बंगला चौराहे से पहले नौसागार गांव के पास पहुंची थीं तभी लेहड़ा बाजार की ओर से तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र रवि घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।