फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother and sons booked for kidnapping a teenager

Maharajganj News: किशोरी को भगाने में मां-बेटों पर अपहरण की प्राथमिकी

Fri, 29 May 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mother and sons booked for kidnapping a teenager
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे जनपद निवासी एक युवक और उसकी मां व भाई पर अपनी नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की नामजद तहरीर पर बृहस्पतिवार को तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार बीते मंगलवार को उसकी नाबालिग लड़की को एक लड़का अपनी मां व भाई की मदद से बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। बहुत खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दीपक निवासी उस्का बाजार जनपद सिद्धार्थ नगर, उसकी मां संजू व भाई सोहन के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed