{"_id":"66c492332045804345019191","slug":"mother-and-daughter-beaten-in-land-dispute-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129388-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि विवाद में मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि विवाद में मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज
Tue, 20 Aug 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के जयश्री गांव के छोटा टोला में सोमवार रात भूमि विवाद में पट्टीदारों ने मां, बेटी पिटाई कर दी, जिससे दोनों लहूलुहान हो गईं। लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
जयश्री गांव के छोटा टोला निवासी दयानंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पट्टीदारों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी को लेकर ससुराल गए थे। इसी बीच रात करीब 11 पट्टीदार गोलबंद होकर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और मां, बहन की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते मौके से भाग निकले।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद