फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More than 50 thousand devotees will reach from Nepal to see Shri Ram Lalla.

Maharajganj News: नेपाल से श्रीरामलला के दर्शन को पहुंचेंगे 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
More than 50 thousand devotees will reach from Nepal to see Shri Ram Lalla.
महराजगंज।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारत ही नहीं नेपाल के लोग भी बेहद उत्सुक हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत से सटे नेपाल के इलाकों 50 हजार लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। वहीं, नेपाल हिन्दू परिषद ने 22 जनवरी को पूरे नेपाल में दीपोत्सव मनाने की तैयारी की है। परिषद ने नेपाल के सनातनी लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 51 दीप जलाने का आह्वान किया है।
नेपाल ट्रैवेल्स एजेंसी संचालकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम मंदिर में दर्शन सामान्य हो जाएगा। 24 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के लिए चार पहिया वाहनों की बुकिंग के लिए सैकड़ों लोगों के फोन आ चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने परिवार के साथ अयोध्या यात्रा की बुकिंग कराई है। संचालकों ने बताया कि कई वर्षों के बाद ऐसा बुकिंग का समय आया है, जब गाड़ियां कम पड़ जा रही हैं।
विज्ञापन

हिन्दू परिषद नेपाल के केंद्रीय प्रवक्ता ओमकार पांडेय ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नेपाली हिन्दू भी उत्साहित हैं। 22 जनवरी के बाद नेपाल से लाखों श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल की बेटी माता सीता का विवाह भगवान श्रीराम से हुआ था। इसलिए, हर साल अयोध्या से जनकपुर तक उनकी बारात जाती है। हर साल नेपाल में एक बड़ा उत्सव मनाया जाता है। हमारे पास जनकपुर में भी विवाह मंडप है। सैकड़ों हजारों लोग दर्शन करने आते हैं। केवल सीता की जन्मस्थली ही नहीं, बल्कि इस विवाह मंडप के दर्शन करने की मान्यता भी है। ऐसे में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन नेपाल के लिए बेहद सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed