फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More patients admitted on beds than capacity, difficulty in treatment

Maharajganj News: बेड पर क्षमता से अधिक मरीज भर्ती, इलाज में परेशानी

Mon, 26 Aug 2024 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Aug 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
More patients admitted on beds than capacity, difficulty in treatment
महराजगंज। मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है। हालात यह है कि जिला अस्पताल में नवजात शिशु देखभाल इकाई व संक्रामक रोग वार्ड में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हैं। एसएनसीयू वार्ड में 29 बेड पर 52 बच्चे तो संक्रामक रोग वार्ड में 26 बेड पर 36 मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) और संक्रामक रोग वार्ड में मरीजों की संख्या क्षमता से अधिक हो गई है। इससे मरीजों को उचित देखभाल की व्यवस्था में कठिनाई हो रही है। वहीं संक्रामक रोग वार्ड में मरीज भरे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ओपीडी में इन दिनों वायरल बुखार के काफी मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल बुखार परिवार के किसी एक सदस्य के होने पर अन्य भी उसकी चपेट में आ जाते हैं। इससे मरीजों की संख्या बढ़ी है। सामान्य वार्ड में लगे बेड मरीजों से फुल हो गए हैं। डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि घर के आसपास जलभराव न होने दे। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुजुर्ग या किसी अन्य के बीमार होने पर उनके आसपास बच्चों को न जानें दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। करीब 700 मरीज ओपीडी में आए। मुजहना गांव की गीता देवी ने बताया कि दवा लेने के लिए कतार में आधे घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। इसी तरह से डॉक्टर से परामर्श लेने के दौरान भी लंबी कतार लगी रही। पैथोलॉजी में बाहर खड़े नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि खून की जांच करानी है, लेकिन अब नहीं हो सकेगा। दूसरे दिन आकर जांच करानी पड़ेगी। एक्स-रे कक्ष के बाहर भी लोगों को परेशान होना पड़ा।

सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। उपलब्ध संसाधनों में अच्छी सुविधा देने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed