Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Monkeys terrorize composite school, students panic

Maharajganj News: कंपोजिट विद्यालय में बंदरों का आतंक, छात्रों में दहशत

Thu, 12 Feb 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Monkeys terrorize composite school, students panic
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक में सेखुआनी चौराहे पर स्थित कंपोजिट विद्यालय सेखुआनी में बंदरों के आतंक से शिक्षक और छात्र डरे हुए हैं। दो दिन पहले एक बंदर ने स्कूल परिसर में गांव की ही साधना(7) पुत्री रामू नामक बच्ची को हमला करके घायल कर दिया था। इसको लेकर अभिभावक अपने बच्चों को भयवश स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। अभिभावकों ने बच्चों को बंदरों के आतंक से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सेखुआनी में बंदरों के आतंक इस कदर फैला है कि बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को चिंता सता रही है। दो दिन पहले साधना नामक बच्ची को बंदर ने हमला करके जख्मी कर दिया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह ने घायल छात्रा को आनन-फानन सीएचसी रतनपुर भेजकर उपचार कराया। संजय, संगीता, आसमन प्रसाद, राधे, राजू, रामबेलास, राजू, उषा, रामू, रामटहल, योगेंद्र, सुभाष इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का आतंक यदि इसी तरह जारी रहा तो उनके बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मामले में उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट फारेस्टर जीतेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी है। बंदरों को पकड़ने के लिए विभाग को सूचना भेजी गई है। जल्द ही इन उत्पाती बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed