{"_id":"6a0e0be0cc63d771ce05f69b","slug":"monkeys-mischief-creates-panic-among-bhuvana-villagers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177652-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंदर के उत्पात से भुवना के ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंदर के उत्पात से भुवना के ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खुशहालनगर। ग्राम सभा भुवना में एक बंदर के उत्पात के ग्रामीण परेशान हैं। पिछले कई महीनों से बंदरों ने गांव में डेरा डाल रखा है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। इन बंदरों में एक बंदर ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। बंदरों का झुंड आए दिन घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं और खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बुधवार को भुवना निवासी किस मणि विश्वकर्मा को पागल बंदर ने बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने इलाज कर घर भेज। बंदर के आतंक से पीड़ित ग्रामीणों में संजय श्रीवास्तव, कामेश्वर उपाध्याय, सत्येंद्र पांडेय, निसार आदि का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा भयभीत हैं।
कई बार बंदरों के हमलावर होने से लोगों को चोटें भी आई हैं। गांववासियों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि गांव में लोग सुरक्षित माहौल में रह सकें।