फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   monitoring of voting through Webcasting

वेबकास्टिंग के जरिए 1,333 बूथों की हुई मॉनीटरिंग

Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
monitoring of voting through Webcasting
वेबकास्टिंग के जरिए 1,333 बूथों की हुई मॉनीटरिंग
विज्ञापन

महराजगंज। जिला प्रशासन ने इस बार 1,333 बूथों की वेबकास्टिंग के जरिए मानीटरिंग की। कलेक्ट्रेट में बने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से जिम्मेदार सीधे बूथों की निगरानी करते रहे। जहां कहीं भी कुछ समस्या नजर आई, उसके त्वरित निदान की कवायद शुरू कर दी।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को कुल 2,221 बूथों पर मतदान हुआ। फरेंदा विधानसभा में 234, नौतनवा विधानसभा में 270, सिसवा विधानसभा में 270, सदर सुरक्षित विधानसभा में 276 एवं पनियरा विधानसभा में 283 बूथों की वेबकॉस्टिंग के जरिए व्यवस्था पर नजर रखी गई। जिन बूथों पर काम धीमी गति से होता मिला, वहां पर जिम्मेदारों से संपर्क कर उसे तेजी से कराने के निर्देश दिए गए। नौतनवां व सिसवां विधानसभा क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या से कुछ बूथों पर नियमित वेबकास्टिंग नहीं हो पाई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि वेबकास्टिंग के माध्यम से बूथों की वास्तविकता को देखते हुए समस्याओं का त्वरित निदान हुआ।
विज्ञापन

इन सहयोगियों ने निभाई अहम भूमिका
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य आशीष मौर्य, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद व अजय सिंह ने भी व्यवस्था पर नजर बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed