फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Monica first in the sub-junior category of girls' long jump

Maharajganj News: लंबी कूद के बालिका के सब जूनियर वर्ग में मोनिका प्रथम

Tue, 18 Nov 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Monica first in the sub-junior category of girls' long jump
कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में खैचा विजेता
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल ब्लॉक के महंथ अवेद्यनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा एवं विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़, कबड्डी और वालीबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। लंबी कूद के बालिका के सब जूनियर वर्ग में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सांसद खेल स्पर्धा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है। सांसद खेल स्पर्धा के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि कबड्डी बालक सब जूनियर वर्ग की विजेता खैचा और बालिका जूनियर वर्ग में कबड्डी विजेता श्याम देउरवा मिनी स्टेडियम की टीम रही। लंबी कूद में सब जूनियर बालिका में मोनिका प्रथम स्थान, जूनियर बालिका में जानकी प्रजापति प्रथम, सीनियर बालिका अंजलि चौहान प्रथम और लंबी कूद सब जूनियर के बालक वर्ग में शिवम यादव प्रथम स्थान पर रहे। वालीबॉल सीनियर बालक वर्ग विजेता लक्ष्मीपुर देऊरवा, सीनियर बालिका बालिका वर्ग 100 मीटर में ज्योति चौधरी प्रथम, 200 मी. सीनियर बालिका सुजाता यादव प्रथम, 400 मी. सीनियर बालिका प्रीति प्रथम, 1500 मी. सीनियर बालक गोविंद साहनी प्रथम और सीनियर बालक 100 मी. रामसागर को प्रथम स्थान मिला। इस दौरान विधानसभा खेल संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, विवेक पटेल, जनार्दन सिंह, मनीष कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed