फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mohanapur Instrument Cooperative Society closed for eight years

वर्षों से बंद पड़ी है साधन सहकारी समिति मोहनापुर

Wed, 31 Aug 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mohanapur Instrument Cooperative Society closed for eight years
साधन सहकारी समिति बैकुण्ठपुर में लगी किसानों का भीड़।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मोहनापुर साधन सहकारी समिति आठ साल से बंद
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल रही खाद व बीज की सुविधा
भटकने को मजबूर हैं क्षेत्र के 500 से अधिक किसान
सिंदुरिया (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनापुर में साधन सहकारी समिति मोहनापुर पिछले आठ साल से बंद है। लिहाजा किसानों को खाद, बीज की सुविधा नहीं मिल रही है। इस समिति से मुण्डेरा कला, बौलिया राजा, लेदवां, रामपुरमीर, कुइयां कंचनपुर, बडहरामीर, मोहनापुर, नरायनपुर आदि गांवों के किसानों को सुविधा मिलती थी। लगभग पांच सौ से अधिक किसान लाभान्वित होते थे, लेकिन अब किसानों को इधर -उधर भटकना पड़ रहा है।
समिति के सचिव राजकुमार गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। मिठौरा ब्लॉक के दस न्याय पंचायतों में साधन सहकारी समिति है। जिसमें से वर्तमान में पांच साधन सहकारी समिति बंद पड़ी है। मोहनापुर, विश्वनाथपुर पड़वनिया, भागाटार, पनेवा-पनेई एवं चौक शामिल है।
विज्ञापन

जगदौर, औराटार, टीकर, मधुबनी, दरहटा समिति से किसानों को वर्तमान में खाद, बीज नकद भुगतान करने पर मिल पा रहा है। ग्राम सभा लेदवां निवासी लालबहादुर साहनी, बसंतपुर खुर्द निवासी पुंडरीक मिश्रा, मुजहना बुजुर्ग निवासी शशिधरण सिंह, पतरेंगवा के टोला अरनहवां निवासी राजाराम भारती ने बताया कि समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed