फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Modi government paid attention to the interests of all sections of the society

Maharajganj News: मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गो के हितों का ध्यान दिया

Fri, 01 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Modi government paid attention to the interests of all sections of the society
फरेंदा। केंद्र की मोदी सरकार ने देश के सभी वर्गो का विशेष ध्यान दिया। जो भी योजनाएं संचालित हैं उसका लाभ समाज के सभी वर्गो को मिल रहा हैं। जाति धर्म से उपर उठ कर देश के विकास के लिए हमेसा संकल्पित रहने कार्य पार्टी कर रही है। मोदी के नेतृत्व में देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। यह बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत परसिया बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा देश की संकल्पना हैं। प्रधानमंत्री का संकल्प हैं कि जनजन का विकास हो ताकि भारत विश्व गुरू के रूप में स्थापित हो सके। केंद्र सरकार ने गरीबों को आवास, उज्वला गैंस कनेक्सन, आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त इलाज सहित अनेक योजनाएं संचालित किया। जिसमें लाभ सभी को मिल रहा हैं। पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा भाजपा कार्यकाल में विश्व के पटल पर देश का मान बढ़ा है। सीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओ का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। तात्कालिक सेवा-सुविधा के लिए, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों द्वारा विभिन्न शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी है। इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में एसडीएम रमेश कुमार, रघुनाथ सिंह, रविकांत पटेल, मधुर सख्ह, डब्बू सिंह, शैलेष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed