फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Model community toilets were also constructed in 176 Gram Panchayats.

Maharajganj News: 176 ग्राम पंचायतों में मॉडल सामुदायिक शौचालय भी निर्मित किए गए

Sat, 21 Mar 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Model community toilets were also constructed in 176 Gram Panchayats.
सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में तीसरे दिन विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायती राज और नगर विकास विभाग ने नौ वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बताया गया कि 176 ग्राम पंचायतों में मॉडल सामुदायिक शौचालय भी निर्मित किए गए हैं।
इसके उपरांत सूचना विभाग की ओर से नामित लोक कलाकार राजाराम भारती, कैलाश रसिया और सुनीता यादव ने लोक गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया। जिला पंचायतीराज अधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत नौ वर्षों में जनपद ने नव निर्माण के कई नए अध्याय लिखे हैं। इसमें एक पन्ना पंचायतीराज विभाग का भी है। विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ नव निर्माण के भी अनेक कार्य हुए हैं। अब तक 350 से अधिक ग्राम पंचायतों में विरासत वृक्षों को संरक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विभाग का प्रयास इस अभियान के द्वारा वृक्षों के संरक्षण के साथ इनसे जुड़ी धरोहर को सहेजना है। जिला पंचायतीराज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता की दिशा में व्यक्तिगत शौचालय योजना में जनपद ने मील का पत्थर स्थापित करते हुए 09 वर्षों 94 हजार से अधिक शौचालय बनाए हैं। इसी प्रकार समस्त 882 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालय से आच्छादित किया गया है। साथ ही 176 ग्राम पंचायतों में मॉडल सामुदायिक शौचालय भी निर्मित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विगत नौ वर्षों में जनपद में ग्राम पंचायत सचिवालयों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लोगों को आवश्यक सेवाएं ग्राम सचिवालयों पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में लर्निंग सर्विस सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा ताकि गांवों में लोगों तक शिक्षा की पहुंच को सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष अभियान में नगर विकास विभाग ने बेहद अहम भूमिका का निर्वहन किया है। पिछले नौ वर्षों में जनपद ने नगर विकास की दिशा में कई अहम पड़ाव पार किए हैं।
जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराना है, बल्कि लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक आनंद उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया और स्वच्छ्ता के महत्व के विषय में बताया। इनके अलावा राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने लोगों ने विभागीय कार्यों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह ने किया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति के तहत कई लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में पंचायतीराज विभाग और नगर पालिका परिषद् के कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed