{"_id":"624206857dac6b62e417604b","slug":"mock-drill-in-covid-hospitals-maharajganj-news-gkp431417259","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वाभ्यास कर कार्य क्षमता की परख किए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वाभ्यास कर कार्य क्षमता की परख किए अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने पूर्वाभ्यास कर कार्य क्षमता परखा
नौतनवां/धानी बाजार (महराजगंज )। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सोमवार दोपहर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में मॉकड्रिल किया गया। इसमें कोरोना के लक्षण से पीड़ित मरीज एंबुलेंस से अस्पताल पर पहुंचता है। यहां हेल्प डेस्क पर उनका नाम व पता लिखकर मरीज को स्ट्रेक्चर से आईसीयू रूम में ले जाया गया। तत्काल योग्य चिकित्सक द्वारा मरीज की बीपी, पल्स एवं ऑक्सीजन लेवल की रीडिंग लेने के बाद मरीज को सांत्वना देते हुए आवश्यकता अनुसार इलाज शुरू करने का पूर्वाभ्यास किया गया। एसीएमओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए तत्पर है। समय-समय पर मॉकड्रिल की जा रही है ताकि वक्त आने पर किसी तरह की परेशानी उत्पन्न न हो। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक अमित राव गौतम, डॉ. शेफाली गुप्ता, अजय पाल सिंह, राजेश वर्मा, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, महेंद्र गौड़, संजय जायसवाल, प्रेमलता और रंभा आदि मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में मुख्य चिकिसाधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया गया। जरूरत पड़ने पर इलाज कैसे करना है, इसके बारे में पूर्वाभ्यास कर कार्य क्षमता की परख की गईं। डॉ. नीरज सिंह ने मरीज की जांच की। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. प्रकाशचंद चौधरी, डॉ. ऐशवरजीत, डॉ. संजय, डॉ. हरिकेश प्रताप आदि मौजूद थे।
35 गांवों की ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
धानी बाजार। धानी फीडर से मंगलवार को सुबह 10 से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। अवर अभियंता मनिंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरेंदा रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक कार्य होने के कारण सप्लाई पूरे दिन ठप रहेगी। आनंदनगर फीडर से धानी फीडर को बंदा रखा जाएगा, जिससे बनकटा और बृजमनगंज फीडर की भी सप्लाई बंद रहेगी। इससे क्षेत्र के लगभग 35 गांव प्रभावित होंगे। संवाद