फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mobile phone will reveal the secret of Mithilesh's death

Maharajganj News: मोबाइल फोन से खुलेगा मिथिलेश की मौत का राज

Mon, 10 Nov 2025 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone will reveal the secret of Mithilesh's death
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार गांव के बेलहिया टोला निवासी मिथिलेश वर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस मामले में तकनीकी पहलू पर विशेष ध्यान दे रही है और मृतक के मोबाइल फोन की डिटेल खंगालने में लगी है। प्राथमिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह बागा पार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में युवक मिथिलेश वर्मा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के मोबाइल फोन से मौत के राज की गुत्थी सुरझ सकती है। पुलिस अभी यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम स्वेच्छा से उठाया है या इसके पीछे किसी प्रकार का दबाव या उकसावा था। मृतक कक्षा 11वीं का छात्र था और पढ़ाई में सामान्य था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के अनुसार, मिथिलेश ने आत्महत्या जैसी कोई प्रवृत्ति पहले कभी नहीं दिखाई थी, इसलिए उसकी मौत से सभी हैरान हैं। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के कुछ करीबी दोस्तों से पूछताछ की है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मिथिलेश पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि वह अक्सर अकेला रहने लगा था और फोन पर देर रात तक किसी से बात करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मिथिलेश का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हाल ही में किसी बात को लेकर विवाद के बाद ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब युवक के मोबाइल फोन की जांच में जुटी है। हालांकि मोबाइल फोन लॉक है और पासवर्ड अब तक नहीं खोला जा सका है। पुलिस ने मोबाइल को एक तकनीकी विशेषज्ञ के पास भेजा है ताकि उसका लॉक खोला जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल के अनलॉक होते ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), चैट हिस्ट्री और सोशल मीडिया गतिविधियों से अहम सुराग मिल सकते हैं। मोबाइल डेटा की जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मिथिलेश की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजन सदमे में हैं और किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। बावजूद इसके पुलिस सभी बिंदुओं पर समान रूप से जांच कर रही है।

वहीं, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मिथिलेश सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। उसका एक इंस्टाग्राम अकाउंट था, जिस पर वह अक्सर प्रेम प्रसंग से जुड़े वीडियो और गाने पोस्ट करता था। हाल के दिनों में भी उसने कुछ ऐसे वीडियो अपलोड किए थे, जिनसे यह संकेत मिलता था कि वह किसी भावनात्मक तनाव से गुजर रहा है।
चौकी प्रभारी बागापार मनीष पटेल ने बताया कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed