{"_id":"5a6392cc4f1c1b93268b580a","slug":"mobile-courts-will-be-charged-for-divyangjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे मोबाइल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे मोबाइल कोर्ट
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे मोबाइल कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय अधिकरियों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रबंधकों की बैठक हुई। जिसमें 22 जनवरी को आईटीएम कालेज चेहरी में आयोजित होने वाली दिव्यांग ज्वाइंट मोबाइल कोर्ट के सफल संचालन के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्वाइंट मोबाइल कोर्ट लगेंगे। इसमें दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। उन्होंने सीडीओं को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से पूर्व स्थल का निरीक्षण कर लें । ताकि वहां जो भी कमियां हों, उन्हें दूर किया जा सके। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को भी दूर कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, एडीएम आरपी कश्यप, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अजात शत्रु शाही, सभी तहसीलों के एसडीएम, जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आदि मौजूद रहे।