फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MNREGA: 101 registered online attendance, but only 11 were found working

मनरेगा : ऑनलाइन हाजिरी 101 की, काम करते मिले 11

Sat, 17 Jan 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: 101 registered online attendance, but only 11 were found working
ग्राम सभा बलुआभार कागजों में 101 मजदूर मौके पर 11 मिले।  
ग्राम सभा बैरिया में 51 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई थी लेकिन मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिला
विज्ञापन

ग्राम सभा महादेवा उर्फ बलुआभार में भी ऑनलाइन हाजिरी में मजदूरों की दिखाई गई अधिक संख्या
महराजगंज। वीबी-जी राम जी (मनरेगा) के तहत हुए कार्यों को लेकर धांधली की बात अक्सर सामने आती रहती है। अब हाजिरी में खेल करके रकम के बंदरबांट करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शुक्रवार को कार्यस्थल की पड़ताल करने पर पोर्टल पर दर्शाए गए मजदूरों की संख्या और जमीनी हकीकत में बहुत अंतर मिला।
मनरेगा के तहत हो रहे कार्याें की पड़ताल करने में जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है। शुक्रवार को परतावल क्षेत्र में कई गांवों का भ्रमण करने पर बैरिया गांव के सिवान में काम होने की जानकारी मिली। सबसे पहले पोर्टल पर मजदूरों की संख्या के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद मौके पर पड़ताल की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दर्ज संख्या और असल संख्या में अधिक अंतर दिखा।
विज्ञापन

परतावल से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सभा बैरिया में मसूद के खेत से धर्मदेव के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। हरपुर तिवारी से नहर की बाईं पटरी होते हुए टीम बैरिया पहुंची। यहां गांव में अलीशेर से मुलाकात हुई। उनसे कार्यस्थल के बारे में जानकारी ली गई। मिट्टी भराई के लिए 51 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई थी लेकिन मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिला। चकमार्ग पर मिट्टी भराई का कार्य हुआ था। वहीं मिले एक युवक ने बताया कि दो-तीन दिन पहले यहां कार्य कराने के दौरान 15-20 मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल ग्राम सभा महादेवा उर्फ बलुआभार में भी देखने को मिला। परतावल ब्लॉक से 13 किमी दूर स्थित इस गांव में पुरुषोत्तम के खेत से मठिया सिवान तक मिट्टी कार्य कराया जा रहा था। श्यामदेउरवां बड़हरा बरईपार होते हुए टीम उक्त गांव में पहुंची तो नूर मोहम्मद मिले। उन्होंने कार्यस्थल की जानकारी दी और बताया कि दो दिन से कार्य हो रहा है और यहां 30-40 मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को मौके पर 11 मजदूर काम करते हुए पाए गए जबकि 101 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई है। लोगों ने भी कहा कि नियम कानून का पेंच फंसा कर सरकारी रकम का बंदरबांट किया जा रहा है। शिकायत होने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलती है। सूत्र बताते हैं कि लगाई जा रही हाजिरी में मजदूरों की संख्या के अनुपात में कितना घन मीटर मिट्टी कार्य कराया गया, अगर इसकी जांच हो तो फर्जीवाड़ा सामने आ जाएगा।
कोट
चकरोड पर काम हुआ है लेकिन शुक्रवार को मौके पर कोई मजदूर नहीं था। अब इसमें खेल क्या हो रहा है, इसकी जानकारी तो जिम्मेदार ही दे पाएंगे।
-निवासी गुफरान, बैरिया
----------------
गांव के सिवान में चकरोड पर काम तो हुआ है लेकिन मौके पर मजदूरों की संख्या कम रही। वैसे भी पूरी पारदर्शिता के साथ काम नहीं होता है। इसे लेकर जिम्मेदार बेखबर है।

-शेख मोहम्मद, बलुआभार
वर्जन
कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो नियमानुसार जांच की जाएगी। पुराने मामले में जांच-पड़ताल कराई जा रही है। नियम के विपरीत कहीं भी कुछ मिला तो हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
-महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed