फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MLA missing poster pasted in Siswa town maharajganj

Maharajganj News: सिसवा कस्बे में विधायक की गुमशुदगी का पोस्टर चस्पा, थाने में दी गई तहरीर

Mon, 28 Aug 2023 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

विधायक प्रेमसागर पटेल ने बताया कि पार्टी के निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटा हूं। सतना में चुनाव प्रचार कर रहा हूं। पोस्टर लगवाने वाले मेरा खुद प्रचार कर रहे हैं। अगर कोई खुद प्रचार कर रहा है तो क्या किया जाय। उधर, सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले अरुण पटेल ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
MLA missing poster pasted in Siswa town maharajganj
सिसवा कस्बे में विधायक की गुमशुदगी का पोस्टर चस्पा

विस्तार

महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे में विधायक प्रेम सागर पटेल की गुमशुदगी का फोटो चस्पा किया गया है। पोस्टर पर ''विधायक 80 दिनों से लापता हैं,'' लिखा गया है। कस्बे में यह पोस्टर चर्चा का विषय बना है। शहर के लोग इस मसले पर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन


विधायक के प्रति नाराजगी जाहिर करने वाले पोस्टर को किसने लगाया है, यहां कोई नहीं बना रहा है। सिसवा कस्बे में करीब 10 से 15 स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सिसवा बाजार नगर पालिका क्षेत्र कई स्थानों पर ये पोस्टर चस्पा किए गए हैं। नगर के रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल, सबयां ढाला समेत अन्य स्थानों के पास गुमशुदा की तलाश का पोस्टर लगाया है, जिसपर लिखा गया है कि विधायक सिसवा से 80 दिनों से लापता हैं। काफी तलाश के बाद कहीं नहीं दिखे और निवेदक में सिसवा क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता लिखा गया है। रविवार सुबह को इसकी जानकारी होने पर आनन फानन कुछ स्थानों से पोस्टर हटवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल से पानी आने पर चंदन, प्यास नदी उफनाई, लक्ष्मीपुर गांव में घुसा पानी

विधायक प्रेमसागर पटेल ने बताया कि पार्टी के निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटा हूं। सतना में चुनाव प्रचार कर रहा हूं। पोस्टर लगवाने वाले मेरा खुद प्रचार कर रहे हैं। अगर कोई खुद प्रचार कर रहा है तो क्या किया जाय। उधर, सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले अरुण पटेल ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने जापान जाएगी फरेंदा की बेटी

उन्होंने बताया कि पोस्टर पर मुद्रक प्रकाशक का नाम तक अंकित नहीं है। यह पोस्टर लगवाने वाले ने बहुत सावधानी बरती है। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। विधायक हमेशा क्षेत्र में भ्रमण कर जनता की समस्या सुनते रहते हैं। विरोधियों ने साजिश के तहत उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई, इसकी जांच कर कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि पोस्टर लगाने का मामला संज्ञान में आया। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed