फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farenda's daughter will go to Japan to participate in science exchange program

Maharajganj News: साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने जापान जाएगी फरेंदा की बेटी

Sun, 27 Aug 2023 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farenda's daughter will go to Japan to participate in science exchange program
साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने जापान जाएगी फरेंदा की बेटी
जापान साइंस हाईस्कूल प्रोगाम के तहत जिले से राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्रा नीलम का हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरेंदा। जापान विज्ञान व प्रौद्योगिकी एजेंसी जापान व अन्य देशों के युवाओं के मध्य ज्ञान का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से जापान में सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के राजकीय कन्या इंटर कालेज आनंदनगर की कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा नीलम प्रतिभाग करेंगी। नीलम जिले की एक मात्र प्रतिभागी है जिनको यह सुनहरा अवसर मिला है। विद्यालय के शिक्षक व छात्र जापान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फरेंदा क्षेत्र के डंडवार बुजुर्ग टोला टिकहरिया निवासी नीलम ने हाईस्कूल बोर्ड 2023 की परीक्षा में 93.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था। हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र ही पात्रता की श्रेणी में थे। जिसमें जिले से नीलम का चयन हुआ है। अपर राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ द्वारा पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। जापान विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी उत्कृष्ट हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्रों को एक सप्ताह के लिए आमंत्रित कर जापान की सबसे उन्नत वैज्ञानिक तकनीक देखने व उत्कृष्ट वैज्ञानिकों से मिलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

एजेंसी द्वारा प्रतिभागियों के आने-जाने व उनके आवास सहित खानपान का प्रबंध किया जाएगा। कार्यक्रम दिसंबर माह में आयोजित होगा। नीलम के पिता बजरंगी माता गुड़िया देवी सहित शिक्षक व छात्र विदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। प्रधानाचार्या डॉ ज्योति सिंह ने बताया कि जापान जाने के लिए छात्रा नीलम का चयन हुआ है। साथ में दो शिक्षक भी जाएगें। अन्य जरूरी कार्य की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
नीलम ने गौरवान्वित होने का अवसर दिया : डाॅ. ज्योति सिंह

फरेंदा। राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डाॅ. ज्योति सिंह अपने छात्रा की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि नीलम ने एक बार फिर गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। फिर जापान पहुंचकर ज्ञान का परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed