{"_id":"633b3a78dbe5927d89320503","slug":"mla-said-police-administration-should-be-prepared-during-idol-immersion-maharajganj-news-gkp4527527185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बोले-मूर्ति विसर्जन के दौरान मुस्तैद रहे पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बोले-मूर्ति विसर्जन के दौरान मुस्तैद रहे पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

महराजगंज। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे। सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए जाएं।
सदर विधायक सोमवार को मूर्ति विसर्जन के लिए चिह्नित त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, नायब तहसीलदार नवीन त्रिपाठी, कोतवाल रवि राय भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन गंभीर है। विधायक ने कहा कि पुल से मूर्ति विसर्जन करने में अप्रिय घटना की आशंका है। प्रशासन समितियों से बात करके नीचे से मूर्ति विसर्जित कराने की व्यवस्था करे।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश सिंह, संजीव शुक्ला, प्रदीप गौड़, सिनोद कुमार आदि मौजूद रहे।