फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MLA irfan solanki went to District hospital for Ultrasound

महाराजगंज: अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी, गुर्दे में मिली पथरी

Thu, 09 Feb 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
MLA irfan solanki went to District hospital for Ultrasound
जेल प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बुधवार को विधायक को पहुंचाया गया अस्पताल
महराजगंज। लगभग डेढ़ माह पूर्व कानपुर से जिला जेल में भेजे गए सपा विधायक इरफान सोलंकी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं। चिकित्सकों के सुझाव पर उन्होंने बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल पहुंच कर अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन

सपा विधायक इरफान 21 दिसंबर को कानपुर से जिला जेल लाए गए थे। जेल में बंदियों की रूटीन जांच में सपा विधायक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने उनकी जांच के लिए डीआईजी जेल से पत्राचार किया, वहां से अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा। रेडियोलाजिस्ट डॉ. एके राय ने उनका अल्ट्रासाउंड किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एपी भार्गव ने बताया कि सपा विधायक की रिपोर्ट में गुर्दे में पथरी होने की पुष्टि हुई है। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि इरफान के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जांच होने के बाद पुन: उन्हें बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed