फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MLA furious for not getting chair on stage sitting on ground with supporters in Maharajganj

Maharajganj: मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर भड़के विधायक, समर्थकों के साथ जमीन पर बैठे

Tue, 16 Aug 2022 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Aug 2022 11:11 AM IST
सार

विधायक वीरेंद्र चौधरी को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा निमंत्रण दिया गया था। विधायक समय के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जहां पर मंच पर उनको कुर्सी और सम्मान नहीं मिला तो वह नाराजगी जाहिर करते हुए जमीन पर बैठ गए। 

विज्ञापन
MLA furious for not getting chair on stage sitting on ground with supporters in Maharajganj
समर्थकों के साथ जमीन पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज के फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे पर 105 फीट ध्वजारोहण के बुलावे पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र चौधरी को जब मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो आग बबूला हो गए। वह नाराज होकर जमीन पर बैठ गए। उनकी इस नाराजगी को देखते हुए उनके आधा दर्जन समर्थक भी जमीन पर बैठ गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम राम सजीवन मौर्य और सीओ कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे पर 105 फीट तिरंगा का लोकार्पण और ध्वजारोहण कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


विधायक वीरेंद्र चौधरी को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा निमंत्रण दिया गया था। विधायक समय के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जहां पर मंच पर उनको कुर्सी और सम्मान नहीं मिला तो वह नाराजगी जाहिर करते हुए जमीन पर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के धरने पर बैठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शासन-प्रशासन के लोग उनको मनाने में जुट गए। थोड़ी देर के बाद प्रशासन ने पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी त्रिपाठी और बेटे से ध्वजारोहण कर मामले को शांत कराया। 


विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बताया नगर प्रशासन की निमत्रंण पर समय से पहुंचा था। लेकिन मंच पर उचित सम्मान नहीं मिला। मंच पर कुर्सी खाली नहीं थी। इसलिए जमीन पर बैठ गया। इस संबंध में एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने बताया कि मामला नगर पंचायत का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed