{"_id":"653037d21eda6c024e02d5fb","slug":"mission-shakti-and-stubble-management-awareness-rally-started-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7951-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिशन शक्ति एवं पराली प्रबंधन जागरूकता रैली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिशन शक्ति एवं पराली प्रबंधन जागरूकता रैली रवाना
विज्ञापन
पराली जलाने से होने वाले नुकसान के विषय में सबको जागरूक करने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार/मिठौरा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौनी में मिशन शक्ति एवं पराली प्रबंधन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा पराली प्रबंधन के लिए ग्रामीण समेत कर्मचारी, स्कूली बच्चे, आशा कार्यकत्री आंगनबाड़ी, वीसी सखी, समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गई।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पराली जलाने से होने वाले नुकसान के विषय में सबको जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए सबको मिलकर कार्य करना पड़ेगा। पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ने के साथ साथ जमीन की उर्वरता भी खत्म होती है। जमीन के भीतर रहने वाले किसान मित्र कीट तथा केंचुए भी मर जाते हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कहा कि नारी के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए सबकी जिम्मेदारी है कि महिलाओं से संबंधित अपराध को खत्म करने में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस मौके पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,कविन्द्र, सरफुद्दीन, मुजफ्फर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पराली को जलाने से बचें, प्रदूषण को नियंत्रित करें
महराजगंज। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई। इस दौरान बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी केवाईसी, एनपीआईसी व भूलेख अंकन से जुड़ा कार्य पूरा होगा। यदि इसमें से कोई भी अधूरा होगा तो लाभार्थी को 15वीं किस्त नहीं जाएगी। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रमेशचंद चौधरी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के साथ किसान वीरेंद्र चौरसिया, जनार्दन पटेल, राकेश पटेल व विभागीय लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
मिशन शक्ति के बारे में दी गई जानकारी
महराजगंज। क्षेत्र के गेंहुअना में बुधवार को मिशन शक्ति और पराली जलाने से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पराली जलाने से पर्यावरण दूषित हो जाता है, जिससे हमारी जलवायु परिवर्तित हो रही है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ऋषिराज पटेल , सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुड्डू प्रसाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख जय नाथ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
पराली न जलाने का संदेश देने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
फरेंदा। पराली न जलाने व मिशन शक्ति को लेकर बुधवार को विकास खंड के ग्राम पंचायत मथुरानगर, पिपरा विश्म्भरपुर, बड़हरा देवीचरन, छितही बुजुर्ग व बाजारडीह में जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि किसान खेतों से निकले अवशेष (पराली) को न जलाएं, इससे वायुमंडल प्रदूषित होता है। ग्राम प्रधान सुनील चौरसिया, एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव, सचिव राधा वल्लभ नायक व इंद्रजीत आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम पंचायत पिपरा विश्वंभरपुर की निकाली गई रैली के दौरान बीडीओ अर्जुन चौधरी, ग्राम प्रधान विंद्रावती देवी समेत अन्य शामिल रहे।