फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mission Shakti aims to make women self-reliant

Maharajganj News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मिशन शक्ति का उद्देश्य

Sat, 21 Oct 2023 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti aims to make women self-reliant
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मिशन शक्ति का उद्देश्य
नगर के एक लान में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महिलाओं व बालिकाओं के महत्व पर सभी ने रखे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिशन शक्ति महिला सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलंबन से जुड़ा कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। हम सभी का दायित्व है कि महिलाओं व बालिकाओं के विकास के लिए सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण बनाएं। इससे जहां वे आत्मनिर्भर बनेंगी, वहीं परिवार, समाज व देश के विकास में भी सहभागी बनेंगी।
ये बातें नगर के एक लान में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिला जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कही। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। विशिष्ट अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता दी है। इस दिशा में विशेष प्रयास भी किए गए हैं। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों को आगे बढ़ाने व बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहित करने को भी कहा।
विज्ञापन

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी समाज में महिलाएं जितनी मजबूत होती हैं, समाज उतना ही सशक्त होता है। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। पुरुष वर्ग महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे तो भविष्य में महिलाओं की स्थिति में व्यापक सुधार दिखेगा। महिला प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि देश के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के भांति ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिक संवेदनशील होती हैं। वे आगे आएं, प्रशासन उनका पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने सभी अतिथियों व महिला जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुवचंद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

---------------------------
चार प्रधानों को किया गया सम्मानित
वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत पहला स्थान प्राप्त करने पर बसंतपुर की प्रधान अनामिका, दूसरा स्थान पाने पर रजौड़ा पंजुम की प्रधान सरोज, तीसरा स्थान पाने पर हनुमानगढि़या की प्रधान माया देवी व चौथा स्थान प्राप्त करने पर फुलमनहां की प्रधान रेखा देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed