{"_id":"62263b415da7d862a037c34f","slug":"mission-indradhanus-conduct-maharajganj-news-gkp429214297","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी’
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत बच्चे को ड्राप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ ?
- फोटो : MAHARAJGANJ
‘गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी’
- सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। शून्य से 2 वर्ष तक के बच्चों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ है।
जिले के करीब 11,975 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया हैं, जो नियमित टीकाकरण से किसी भी वजह से वंचित रह गए हैं।
यह बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कही। वह सोमवार को महिला अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष 4.0 के शुभारंभ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कर्मी दायित्व के प्रति सचेत रहे और छूटे हुए सभी बच्चों को टीकाकरण बेहतर ढंग से करें।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले 1,953 सत्रों में इस अभियान के तहत 3,499 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के प्रति जन जागरुकता के लिए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स के जरिए से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, पीसीवी तथा एमआर के टीके लगाए जाएंगे। इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बूस्टर टीडी के टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार, सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह, आशा प्रजापति आदि मौजूद रहे।