{"_id":"620e88177861fd586943ec54","slug":"missing-girl-s-body-found-in-river-for-a-week-maharajganj-news-gkp427272390","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से लापता बालिका का शव नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से लापता बालिका का शव नदी में मिला
विज्ञापन

सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी से बीते 11 फरवरी से लापता छह वर्षीय बालिका का शव बृहस्पतिवार को घर दस किमी दूर नदी में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की।
ग्रामसभा हरपुर पकड़ी के बलुआ टोला निवासी महेश गुप्ता की बेटी गोधनी 11 फरवरी की शाम से लापता थी। वह पट्टीदार के घर तिलक कार्यक्रम में गई थी। बृहस्पतिवार को घर से दस किमी दूर कुशीनगर जनपद के पसिया टोला बाली स्थित नदी में उसका शव मिला। महेश गुप्ता ने बताया कि गांव में फोन आया था कि नदी में एक बालिका का शव को मिला है।
रिश्तेदार के साथ मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। कोठीभार थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।