फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister in charge held a meeting with officials, appreciated the budget

Maharajganj News: प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों संग की बैठक, बजट को सराहा

Sun, 28 Jul 2024 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge held a meeting with officials, appreciated the budget
महराजगंज। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने रविवार को भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों संग बैठक की। कहा कि मोदी योगी की सरकार में हर वर्ग के लिए न सिर्फ योजनाएं बन रहीं हैं, बल्कि उसका लाभ भी सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। जनता के बीच पहुंचकर हमें इन बातों की जानकारी देने की जरूरत है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा वर्ष 2024-25 का बजट 140 करोड़ देश वासियों के आकांक्षा का बजट है। यह देश को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। क्योंकि किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को केंद्रीय बजट से काफी कुछ दिया गया है। सकल घरेलू उत्पाद केंद्रीय बजट से बढ़ेंगे जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गुणवत्ता बढ़ने से राजकोषीय घाटा कम होगा। किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिससे किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

चार करोड़ के बजट से शिक्षा, प्रशिक्षण व रोजगार के कार्य होंगे। 10 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण व 100 आईटी कालेज अपग्रेड होने से युवाओं को लाभ मिलेगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रदेश को 40 हजार करोड़ मिलेंगे। जिससे 10 राष्ट्रीय राज्यमार्ग व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2 हजार नई सड़कों का निर्माण होगा। रेलवे की स्थिति सुधारने व दोहरीकरण के लिए भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदनगर से घुघली रूट का काम भी शीघ्र पूरा हैगा। महिला विकास को बढ़ावा देने के लिए 3 लाख करोड़ तो पीएम सूर्य घर योजना के जरिए बिजली में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है।शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आवास बनने का मार्ग भी बेहतर होगा तथा गरीबों को प्रदेश में पांच साल तक निश्शुल्क राशन मिलता रहेगा। केंद्रीय करों में राज्यांश और व्याज मुक्त लोन से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। ऐसे तमाम कार्य बजट के जरिए हो सकेंगे जो देश को उन्नति पथ पर भेजेंगे। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय,बबलू यादव, ओमप्रकाश पटेल, अमरनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed