फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister held public hearing at residence, gave instructions to officials

Maharajganj News: मंत्री ने आवास पर की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 23 Nov 2025 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Minister held public hearing at residence, gave instructions to officials
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज आवास पर जनसुनवाई की। दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुई जनसुनवाई में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, सड़क-बिजली की समस्याएं, पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतें, स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी मुद्दे मुख्य रूप से सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में मंत्री ने तत्काल निर्देश देते हुए मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मंत्री आवास पहुंचे और जिले में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और हर व्यक्ति को त्वरित और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, बबलू यादव, ओमप्रकाश पटेल, आकाश श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed