{"_id":"631643dcb1f0520a8660f9e7","slug":"minister-expressed-displeasure-over-the-damaged-wall-and-poor-cleaning-system-maharajganj-news-gkp4495023182","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त दीवार व बदहाल सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त दीवार व बदहाल सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने डायलिसिस कक्ष में मरीजों के परिजनों से बात करते मंत्री संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
क्षतिग्रस्त दीवार व बदहाल सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने जताई नाराजगी
अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटिक ने जिला अस्पताल, स्कूल व बांध का किया निरीक्षण
महराजगंज। जिले के भ्रमण पर आए अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने सोमवार को जिला अस्पताल, कंपोजिट विद्यालय पिपरा रसलूपुर व चेहरी में बांध का निरीक्षण किया। अस्पताल में विभिन्न कक्षों के क्षतिग्रस्त दीवार व बदहाल मिली सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा सुधार के लिए सीएमएस व अन्य जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
दोनो मंत्रियों ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती शहनवाज, शिवम व असगर के परिजनों से बातचीत की तथा अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आईसीयू वार्ड में भर्ती भोला का हालचाल लिया तथा डायलिसिस कक्ष में भर्ती मरीज चंद्रभान से बात की। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा व बीएसए आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय पिपरा रसूलपुर में बच्चों से किया संवाद
मंत्रीद्वय ने कंपोजिट विद्यालय पिपरा रसूलपुर में जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पहाड़ा, कविता पाठ व शिक्षक दिवस के बारे में पूछा। बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। स्मार्ट क्लास, रसोईघर व विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को दायित्वों केे प्रति गंभीर रहने को कहा। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती के प्रतिमा व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के बगल में बने मनरेगा पार्क पर प्रसन्नता जताई और वहां पौधरोपण भी किया।
चेहरी में स्टेडियम का किया शिलान्यास, गायों को खिलाया चारा
मंत्रियों ने ग्राम चेहरी में खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया तथा कहा कि इसके बन जाने से युवाओं को अत्यंत सहूलियत मिलेगी। चेहरी में ही बने गो आश्रय स्थल पर गायों को चना, गुड़ व हरा चारा खिलाया।
चेहरी बांध का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्रियों ने चेहरी में रोहिन नदी के किनारे बने बांध का निरीक्षण किया तथा कार्यों को मानक व गुणवत्ता केे साथ कराए जाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने स्टड निर्माण कार्य की जानकारी दी।
अधिक बिजली कटौती पर कार्रवाई के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा में अधिक बिजली कटौती पर नाराजगी जताई तथा नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि वे ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करें। यह भी कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करें। इससे पहले जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जिले के विकास कार्यों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जिले मेें कानून व्यवस्था की प्रगति की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि खेल मैदान व मनरेगा पार्क की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
स्वच्छ व बेहतर महराजगंज बनाने पर दिया जाएगा जोर
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि स्वच्छ व बेहतर महराजगंज बनाने पर जोर दिया जाएगा। जिले में उद्यम को बढ़ावा देने, गौशालाओं की स्थिति को उत्कृष्ट बनाने के साथ ही विकास के बिंदु पर सुविधाओं की बहाली की दिशा में कार्य किया जाएगा। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जिले की स्थिति और बेहतर हो इस दिशा मेें उन लोगों से जो बन पाएगा वो किया जाएगा।