फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minimum temperature at six degrees increases risk of frost

Maharajganj News: छह डिग्री पर न्यूनतम तापमान पाला पड़ने का बढ़ा खतरा

Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature at six degrees increases risk of frost
महराजगंज। रविवार की सुबह कोहरा तो घना नहीं था, लेकिन हवा और बादलों के आने जाने के कारण खिली धूप कमजोर पड़ गई। हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जिसके कारण न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पारा लुढ़कने का क्रम देख किसान पाला की आशंका व्यक्त करते हुए उपाय में जुटे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही मौसम का असर साफ दिखने लगा है। दीपावली के बाद ठंड का सिलसिला शुरू हुआ था, लेकिन यह सिर्फ सुबह शाम ही महसूस होती थी। बाकी समय गर्मी महसूस होने के चलते लोग पंखे का उपयोग कर लेते थे। दोपहर के समय धूप तेज होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती थी, लेकिन दिसंबर शुरू होते ही ठंड का दायरा सुबह शाम की जगह रात में भी प्रभावी हुई तो अब दोपहर को भी ठंड असर दिखा रहा है।
विज्ञापन

रविवार का दिन होने के चलते लोग पार्कों में धूप सेंकने तो जरूर पहुंचे, लेकिन उन्हें धूप की गर्मी के साथ ठंडी हवा ने परेशान किया। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में बादलों की अधिकता के चलते धूप कमजोर ही रहने वाली है। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तापमान निरंतर घटने से पाला पड़ने का खतरा बढ़ा है। सब्जियों पर खतरा अधिक रहता है। इसलिए सब्जियों में हल्की सिंचाई दो से तीन दिन में जरूर करें। आलू की सुरक्षा के लिए पौधों के इर्द-गिर्द पराली बिछा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed