फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man who went to urinate died in a road accident

Maharajganj News: पेशाब करने गए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

Fri, 27 Feb 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man who went to urinate died in a road accident
महराजगंज। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा टोला चौरी निवासी जगदीश गुप्ता को बुधवार की रात एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि वह रात में लघु शंका के लिए निकला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग पर चौरी टोला निवासी जगदीश गुप्ता चौरी तिराहे पर पान की दुकान संचालित करते थे। रात में दुकान बंदकर घर पहुंचे और खाना खाकर सो गए। रात करीब 11 बजे लघुशंका के लिए उठकर सड़क की तरफ गए थे। इसी बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। वह वाहन में फंस कर 50 मीटर तक घिसटते रहे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और उसके परिजन बाहर निकले।
विज्ञापन

जगदीश के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, इनमें राजू (30), धर्मेंद्र (25) और पुत्री बिंदू की शादी हो चुकी है। जबकि तीसरे पुत्र महेंद्र (18) की अभी शादी नहीं हुई है। मृतक के परिजनों सहित पत्नी दुर्गावती का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed