{"_id":"6a49669c37df1cacb60a4c9f","slug":"middle-aged-man-injured-in-assault-dies-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-180520-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरंदरपुर के टोला परगापुर में हुए मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के परगापुर में 27 जून को रामवृक्ष सहानी आम के बगीचे में टहलने गए थे। उसी दौरान गांव के कुछ लोग किसी बात को लेकर लाठी, डंडे व ईंट से हमला कर दिए थे। जिसमें रामवृक्ष सहानी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा था।
घटना को लेकर उनके बेटे मनोज सहानी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले को लेकर संजय सहानी, कमली, गुलइचा, सरस्वती व गिरधारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया था। शनिवार की सुबह घायल रामवृक्ष सहानी की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि अधेड़ की मौत के मामले में धारा में बढ़ोतरी करते हुए एक आरोपी संजय सहानी को लेहड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बाद में उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।