फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man injured after bike goes out of control and falls

Maharajganj News: अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से अधेड़ घायल

Mon, 27 Jul 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured after bike goes out of control and falls
करमही पेट्रोल पंप के पास शाम को अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, अधेड़ घायल
विज्ञापन

चिउटहां। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के करमही पेट्रोल पंप के आगे रविवार शाम करीब 7:44 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक अधेड़ घायल हो गया। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र यादव (55) पुत्र दिवंगत नन्हई यादव, निवासी मुझहना बुजुर्ग, हेवती से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। करमही पेट्रोल पंप के आगे अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें चोटें आईं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनोज यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

इस बाबत चौकी प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed