फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mid day meal will ready to campuce vegatable

200 परिषदीय विद्यालयों में बनेगा किचन गार्डेन

Wed, 13 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
mid day meal will ready to campuce vegatable
स्कूल में उगाई गई सब्जियों से बनेगा मध्याह्न भोजन
विज्ञापन

महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोषणयुक्त मध्याह्न भोजन के लिए विद्यालयों में सब्जियां उगाई जाएंगी। जिले के चयनित 200 विद्यालयों में धनराशि भेजी गई है। इससे जहां किचन गार्डेन विकसित कर सब्जियों को तैयार किया जाएगा, वहीं तैयार सब्जियों को बच्चों को दिए जाने वाले एमडीएम में प्रयुक्त किया जाएगा।
मध्याह्न भोजन में जो सब्जियां प्रयुक्त होती हैं, वे बाहर से ही खरीद कर आती है। विभाग ने विद्यालय परिसर में ही पोषणयुक्त सब्जियों को उगाने के उद्देश्य से 200 विद्यालयों को पांच-पांच हजार रुपये की दर से धनराशि जारी की है। धनराशि मिलने के उपरांत जिम्मेदार विद्यालय परिसर में सब्जियों को उगाने की दिशा में कवायद करेंगे तथा तैयार सब्जियों से बनने वाले एमडीएम को विद्यार्थियों को परोसा जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉकवार इतने विद्यालयों में बनेगा किचन गार्डेन
जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विकसित किए जाने वाले किचन गार्डेन के लिए बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, मिठौरा व निचलौल ब्लॉक में 20-20, सदर में 19, घुघली व परतावल में 16-16, पनियरा, फरेंदा व सिसवा में 15-15, नौतनवा में 13 तथा धानी में 11 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोषणयुक्त एमडीएम खिलाने के लिए 200 विद्यालयों में किचन गार्डेन स्थापित किया जाना है। इसके लिए चिन्हित विद्यालयों के खाते में धनराशि भेजी गई है।
रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed