फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   METER Sakhi great role in METER Stablishments

मीटर स्थापना में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं विद्युत सखी

Sat, 16 Apr 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
METER Sakhi great role in METER Stablishments
मीटर स्थापना में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं विद्युत सखी
विज्ञापन

महराजगंज। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं विद्युत सखी के रूप में बकाए बिल को जमा कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यों की जानकारी रखकर वे न सिर्फ मीटर की स्थापना कर सकती हैं, बल्कि मीटर के माध्यम से विद्युत बिल को भी निकाल सकती हैं।

ये बातें विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विद्युत सखी के रूप में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्युत कार्यों से जुड़कर समूह की महिलाएं जहां निगम के कार्य को आसान कर रही हैं, वहीं स्वयं की आय को बढ़ाने में भी सहायक हैं। विभागीय प्रशिक्षकों ने उन्हें मीटर की स्थापना करने के बाद बिल को निकाले जाने के लिए किए जाने वाले प्रयास के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक अजय पांडेय ने कहा कि विद्युत सखी के रूप में चिह्नित महिलाएं स्वयं को सीमा में न बांधे, बल्कि जहां अच्छा अवसर मिले, उन कार्यों को करते हुए आगे बढ़ें। प्रशिक्षण के दौरान विद्युत निगम के सहायक व अवर अभियंता के साथ ही नम्रता, सरिता मौर्य, रिंकू, इंदु, सरिता, निधि पांडेय और कविता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed