{"_id":"6a6668976f01b1ef9605200d","slug":"meritorious-candidates-and-those-selected-in-competitive-examinations-will-be-felicitated-on-gandhi-jayanti-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182042-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांधी जयंती पर मेधावी और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांधी जयंती पर मेधावी और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
महराजगंज। साहू समाज की मासिक बैठक रविवार को चिऊरहा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने किया। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती हर वर्ष की तरह इस बार भी मनाई जाएगी। गांधी जयंती के अवसर पर जिले के मेधावी एवं सफल विद्यार्थियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, नीट, उपनिरीक्षक सहित विभिन्न परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं को सम्मानित करने की योजना है।
जिला संयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि समाज को संगठित करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। नगर अध्यक्ष एवं सभासद गोरख गुप्ता ने कहा कि नगर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में घुघली ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, रामराज पेंटर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।